छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांगे्रसी नेताओं ने प्रदेश में अफीम की खेती को लेकर सामने आए मामले में भाजपा सरकार का विरोध जताया। जिसके लिए कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले। जहां रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। ऐसे में प्रदेश सरकार पर नशे के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले। भारतीय जनता पार्टी पर नशे के कारोबार को सरंक्षण दिए जाने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेता जिला कांग्रेस कमेटी से स्टेशन चौक होते हुए महात्मा गांधी चौक से एसी कार्यालय तक पहुंचे थे कि भाजपा कार्यालय से पहले ही उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। पुलिस द्वारा पहले से यहां बैरिकेट्स लगाए गए थे। ऐसे में कांग्रेसियों ने बैरिकेट्स को तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन काफी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। ऐसे में कांग्रेसी ने वहीं सड़क पर बैठ गए और अपना विरोध जताया।
नशे के कारोबार को सरंक्षण देने का आरोप
कांगे्रसी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा अफीम की खेती किए जाने का मामला उजागर होने से स्पष्ट हो गया है कि, राज्य की भाजपा सरकार नशे के कारोबार को संरक्षण देकर प्रदेश के युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास कर रही है। पिछले दो वर्षों में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशे के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्ता में बैठे लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं।
अफीम का कटोरा होने जा रहा छत्तीसगढ़
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 1 नहीं 3 जगह भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा लीज में लिया गया खेत में अफीम का खेती किया जा रहा था। ऐसे में यह सरकार के सरंक्षण के बिना संभव नहीं है। जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तो छत्तीसगढ़ राज्य उड़ता छत्तीसगढ़ के रूप में पहजाना जाने लगा है। पहले छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता था और अब भाजपा के द्वारा नशा कारोबार को बढ़ावा देने के कारण छत्तीसगढ़ अफीम का कटोरा होने जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.