छत्तीसगढ़ में लगातार अफीम की खेती के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं. अब इसी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने आदेश जारी करते हुए सभी कलेक्टर्स को 15 दिन के अंदर सर्वे रिपोर्ट देने को कहा है.
विष्णु देव साय
CM विष्णुदेव साय ने अपनाया कड़ा रुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टर्स को आदेश जारी किया है और उन्हें 15 दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट देने को कहा है. उनकी तरफ से बताया गया है कि अवैध मादक पदार्थ को लेकर राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. अवैध अफीम की खेती ना हो इसके लिए विस्तृत रिपोर्ट के साथ प्रमाण पत्र कलेक्टर सौंपेंगे.
मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना भी की शुरू
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की शुरुआत की. यह योजना उन लोगों के लिए है, जो आर्थिक समस्याओं की वजह से बिजल का बिल नहीं चुका पाए. योजना के तहत लगभग 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को 757 करोड़ रुपये से अधिक की राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आज हर घर की आवश्यकता है और सरकार चाहती है कि किसी परिवार की रोशनी सिर्फ बिल बकाया होने के कारण बंद न हो.
बिजली बिल भुगतान अब होगा और आसान
हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के तहत बीपीएल और घरेलू उपभोक्ताओं को 75% तक छूट और अधिभार में 100% राहत दी जा रही है।
अब उपभोक्ता एकमुश्त या आसान किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.