Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के लिए ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने ममता पर लोकतांत्रिक परंपराओं को ना निभाने का आरोप लगाया है और उन्हें माफी मांगने की सलाह दी है. उनकी तरफ से कहा गया है कि ऐसा करके वह अपनी भूल को स्वीकार कर सकती हैं.
विष्णु देव साय
CM विष्णुदेव साय ने पत्र में कही ये बात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि जनजाति समाज से आनेवाली भारत की महिला राष्ट्रपति माननीया द्रौपदी मुर्मूजी के साथ पिछले दिनों आपके द्वारा किया गया अपमान, इन परंपराओं को तिलांजलि-सा देता महसूस हुआ है, मुझे इसका दु:ख है.
विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र
विष्णुदेव साय ने ममता के व्यवहार के बताया अक्षम्य
पत्र में आगे लिखा है कि महिला दिवस से ठीक पहले आपके द्वारा किया गया यह व्यवहार अक्षम्य है. विशेषकर आप स्वयं महिला हैं और बावजूद इसके ऐसा किया जाना अत्यधिक पीड़ादायक है. हमें अब तक लगा था कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुई ऐसी दुखद घटना पर आप दु:ख जताएंगी, पर उस घटना के बाद आपकी प्रतिक्रिया ने देश को और अधिक आहत किया है.
सुश्री ममताजी,
आशा है, आप सानंद होंगी।
आपको दूसरी बार बड़े ही दुखी मन से यह पत्र लिख रहा हूं, आशा है कि आप संज्ञान लेंगी। भारत की लोकतांत्रिक परम्पराएं और शिष्टाचार हमेशा से प्रशंसित रहे हैं। यहां मतभेद को कभी भी मनभेद नहीं बनाया गया। हमें इसे अक्षुण्ण रखना चाहिए। जनजाति समाज… pic.twitter.com/fZxiqNsf6W
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.