भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को धमाकेदार अंदाज में पटखनी दी है. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमालय जितना बड़ा 411 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद इंग्लैंड 311 रनों पर सिमट गया. भारत के जीतते ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं ने टीम को बधाई दी है.
IND U19 vs ENG U19: भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर जीत लिया. भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का के दिखाया. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने शानदार 175 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. भारत की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पोस्ट करके टीम को बधाई दी है.
वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखी ये बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय युवा टीम ने इंग्लैंड को हराकर देश को गौरवान्वित किया है. इस ऐतिहासिक जीत पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. विशेष रूप से युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर न केवल मैच को भारत के पक्ष में मोड़ा, बल्कि अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट की नई ताकत का परिचय दिया. उनका यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.
भारत की युवा शक्ति का पराक्रम – भारत बना अंडर-19 विश्व कप विजेता
अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय युवा टीम ने इंग्लैंड को हराकर देश को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।