होली के दिन राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में कुछ युवकों ने तलवार लहराकर रंगदारी दिखाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। होली के मौके पर युवकों का एक गुट सिविल लाइन क्षेत्र में तलवार लेकर घूमता दिखाई दिया। वीडियो में कुछ युवक आपस में बहस करते हुए तलवार लहराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग मौके से दूर हट गए और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस बोली- वीडियो की जांच की जा रही वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना कब और कहां की है। साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान इस तरह खुलेआम हथियार लहराने से इलाके में डर का माहौल बन गया। लोगों ने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच जारी है। युवकों की शिनाख्त की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.