Raipur News: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मैग्नेटो मॉल के बाहर सर्व समाज का आक्रोश देखने को मिला. क्रिसमस तैयारी को लेकर की गई सजावट के विरोध में लोगों ने नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया. बंद के आह्वान के बावजूद मॉल खुले रहने से प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया. मॉल परिसर के बाहर नारेबाजी भी की गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.