छत्तीसगढ़ में अभी LPG (घरेलू गैस) की कोई कमी नहीं है. रायपुर में हुई बैठक में बताया गया है कि प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक हैं. मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध की वजह से हालात भले ही तनावपूर्ण हैं, लेकिन स्थिति अभी चिंताजनक नहीं है. ऐसे में किसी भी घबराने की जरूरत नहीं है.
छत्तीसगढ़ में LPG का भरपूर स्टॉक
छत्तीसगढ़ में LPG गैस और डीजल-पेट्रोल के पर्याप्त स्टॉक
बैठक के बाद बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल के पर्याप्त स्टॉक हैं. खाद्य सचिव ने आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा ऐसे इंतजाम भी करने को कहा गया है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो. शैक्षणिक संस्थाओं और छात्रावासों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. वहीं शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 भी जारी किया गया है.
बिलासपुर में गैस की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर जारी की गई चेतावनी
बिलासपुर में भी गैस को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ी बैठक की. कलेक्टर की तरफ से बताया गया है कि जिले में पर्याप्त गैस है और कोई भी घबराकर सिलेंडर जमा ना करें. फिलहाल होटल और ढाबों पर कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बंद कर दी गई है. इसके अलावा गैस की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई है.
बिलासपुर कलेक्टर ने कही ये बात
बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जो एलपीजी डिस्टिब्यूटर्स हैं. उनके साथ बैठक की. बिलासपुर जिले में अभी कोई दिक्कत नहीं है. जो भी डोमेस्टिक ग्राहक हैं. रेग्यूलर सप्लाई आ रही है और उनको किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि चीजें अभी खराब नहीं है. हम लोगों की खुद की जिम्मेदारी है. दूसरे देशों से जो प्रोडक्ट आ रहे हैं. उसको ठीक तरह से इस्तेमाल करें.
बिलासपुर गैस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि बिलासपुर की डोमेस्टिक सिलेंडर की जितनी खपत है. उनकी सप्लाई आ रही है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को सरकारा द्वारा बंद कर दिया गया है. पुराने स्टॉक अगर किसी के पास हैं, तो उन्हीं में से दिया जा रहा है. नए स्टॉक अभी नहीं आ रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.