सनाढ्य ब्राह्मण सभा रायपुर की सामाजिक बैठक शहर के मारुति लाइफ स्टाइल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे ने की। इस दौरान सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और हिंदू संस्कारों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के सदस्यों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में डॉ. सुशील शर्मा, सुरेश बादल, सेवक राम पांडे, अनिल शर्मा, संजय, अमृत, ओंकार दत्त और अनिल चतुर्वेदी सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। नारी शक्ति, युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, संवाद और एकजुटता को मजबूत करते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.