5 peaceful places in raipur : नए साल का पहला दिन हर किसी के लिए खास होता है. कोई पिकनिक और पार्टी की योजना बनाता है तो कोई सुकून, शांति और सकारात्मक शुरुआत चाहता है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई ऐसे धार्मिक और दर्शनीय स्थल हैं, जहां नए साल के पहले दिन दर्शन और भ्रमण कर मन को शांति और ऊर्जा मिल सकती है.
खारून नदी के तट पर स्थित महादेव घाट रायपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है. यहां भगवान शिव का भव्य मंदिर है, जहां सुबह-सुबह आरती और जलाभिषेक का विशेष महत्व है. नए साल के पहले दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. नदी, घाट और शांत वातावरण मन को अलग ही सुकून देता है.

चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां माता कौशल्या की पूजा होती है. भगवान राम की माता के चरणों में नए साल की शुरुआत करने के लिए यह स्थल बेहद खास माना जाता है. मंदिर परिसर में शांति और भक्ति का माहौल रहता है.

रायपुर के VIP रोड स्थित राम मंदिर न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि आसपास का सुव्यवस्थित वातावरण और सड़क की खूबसूरती इसे खास बनाती है. सुबह या शाम के समय यहां दर्शन के साथ हल्की सैर भी की जा सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रायपुर का इस्कॉन टेंपल नए साल के दिन विशेष रूप से भक्तों से भरा रहने वाला है. यहां होने वाले भजन-कीर्तन, प्रवचन और भगवान कृष्ण की भव्य आरती मन को शांति और ऊर्जा से भर देती है.

रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है. नए साल के पहले दिन यहां दर्शन कर लोग परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.