रायपुर में SIR फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है और चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है. जिले के करीब 1.38 लाख वोटरों ने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं. इन सभी को सी कैटेगरी में रखा गया है. अब ऐसे वोटरों को नोटिस भेजा जाएगा.
Raipur News: रायपुर में SIR फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख खत्म हो चुकी है. 1 लाख से ज्यादा लोगों ने डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं कराएं हैं. ऐसे में चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है, जिन वोटरों ने तय समय में जरूरी दस्तावेज नहीं दिए हैं, उन्हे नटिस भेजा जाएगा.
रायपुर से करीब 1 लाख 38 हजार वोटरों ने SIR फॉर्म के साथ अपने दस्तावेज जमा नहीं किए हैं. ऐसे वोटरों को चुनाव आयोग ने सी कैटेगरी में रखा है. अब इन सभी को तय समय में जवाब देने के लिए नोटिस भेजा जाएगा नोटिस देने का प्रोसेस आज से शुरू हो रहा है.
अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो क्या होगा?
अब सवाल उठता है कि अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो उसके बाद कार्रवाई क्या होगी. बता दें कि ऐसे व्यक्ति का सीधे वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा. समय से नोटिस का जवाब दे दें ताकि आगे दिक्कत ना हो.
23 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
23 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होगी, जबकि 22 जनवरी 2026 तक वोटर दावा-आपत्ति कर सकेंगे. इसके बाद 14 फरवरी को नोटिस पर सुनवाई होगी. 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी का बयान
इससे पहले मंगलवार को वोटरों के नाम काटने के मामले में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि वास्तव में जो 38 हजार वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं क्या वह सही है. इस पर प्रशासन को बैठकर राजनीतिक दलों से बातचीत करनी चाहिए. पता लगाना चाहिए कि जिन 38 हजार लोगों का नाम कट रहा है वह कौन है और कहां पर हैं. मैं उसे क्षेत्र का विधायक हूं और मैं नाम काटे जाने से संतुष्ट नहीं हूं फिर से एक बार पुनर्विचार होना चाहिए.
About the Author

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.