रेलवे ने होली पर दिल्ली से मालदा टाउन और दानकुनी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे बिहार, झारखंड, यूपी और बंगाल के यात्रियों को राहत मिलेगी.
रेलवे ने शेड्यूल जारी किया.
ट्रेन नंबर 03435/03436 मालदा टाउन – आनंद विहार टर्मिनस – मालदा टाउन साप्ताहिक होली स्पेशल
यह ट्रेन तीन बार चलेगी. मालदा टाउन से आनंद विहार के लिए 2 मार्च, 9 मार्च और 16 मार्च 2026 को सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:40 बजे पहुंचेगी. वापसी में आनंद विहार से 3 मार्च, 10 मार्च और 17 मार्च को दोपहर 3:35 बजे निकलेगी और मालदा टाउन अगले दिन रात 10:30 बजे पहुंचेगी.
मुख्य स्टापेज न्यू फरक्का, साहिबगंज, भगलपुर, जमालपुर, कियुल, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज, तुंडला आदि शामिल हैं. यह ट्रेन बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी रहेगी.
ट्रेन नंबर 03009/03010 दानकुनी – आनंद विहार टर्मिनस – दानकुनी साप्ताहिक होली स्पेशल- यह ट्रेन दो बार चलेगी. दानकुनी से आनंद विहार के लिए 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 को रात 12:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में आनंद विहार से 1 मार्च और 8 मार्च को दोपहर 3:00 बजे निकलेगी और दानकुनी अगले दिन रात 11:30 बजे पहुंचेगी. मुख्य ठहरावों में बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, झाझा, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा, तुंडला आदि हैं. कोलकाता और आसपास के इलाकों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को यह ट्रेन राहत देगी.रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट पहले से आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट से बुक कर लें. होली की छुट्टियों में इन स्पेशल ट्रेनों से यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.