Last Updated:
Holi Special Train: होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. साथ ही स्टेशन पर भीड़ को लेकर भी जवान अलर्ट मोड पर हैं. यानी इस होली पर रेलवे दोहरी तैयारी में है. एक तरफ स्पेशल ट्रेन से सफर आसान बनाने की कोशिश तो दूसरी ओर सख्त सुरक्षा के साथ सुरक्षित यात्रा का भरोसा, ताकि रंगों का त्योहार सफर की चिंता में फीका न पड़े.
होली स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
बिलासपुर मंडल सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी स्पेशल 2 और 9 मार्च को हटिया से रवाना होगी, जबकि 08610 एलटीटी-हटिया स्पेशल 4 और 11 मार्च को चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. कुल 22 कोच वाली इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ राहत मिल सके.
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर फोर्स अलर्ट
बिलासपुर मंडल सीनियर डीएससी सौरव कुमार ने बताया कि होली से पहले बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ तेजी से बढ़ रही है. प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों तक दबाव साफ नजर आ रहा है. ऐसे में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है. स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त बल तैनात है. प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैयार रखी गई है, ताकि किसी भी अव्यवस्था से तुरंत निपटा जा सके.
About the Author

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.