Anand Vihar-Purulia Express Inauguration: पलामू जिले के यात्रियों लिए एक बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे. यह ट्रेन पुरुलिया से चलकर रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, वाराणसी होते हुए अयोध्या धाम और लखनऊ के रास्ते दिल्ली के आनंद विहार तक जाएगी.
प्रतीकात्मक
ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम उपस्थित रहेंगे. वे रात करीब 10 बजे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन का स्वागत करेंगे और हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. नई ट्रेन के परिचालन से पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. यह ट्रेन पुरुलिया से चलकर रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, वाराणसी होते हुए अयोध्या धाम और लखनऊ के रास्ते दिल्ली के आनंद विहार तक जाएगी. इससे क्षेत्र के यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी.
अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा
इस ट्रेन के शुरू होने से अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी. अब पलामू और आसपास के इलाकों के लोग बिना ट्रेन बदले सीधे अयोध्या पहुंच सकेंगे. धार्मिक यात्रा को आसान बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
इलाज के लिए लखनऊ जाना होगा आसान
लखनऊ स्थित प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान SGPMS में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी इस ट्रेन से बड़ी राहत मिलेगी. अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लखनऊ जाने में पहले जैसी कठिन यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और ट्रेन बदलने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी.
जानें ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 04020 स्पेशल ट्रेन के रूप में 14 मार्च को पुरुलिया से दोपहर 2:30 बजे खुलेगी. इसके बाद मुरी स्टेशन पर शाम 3:55 बजे पहुंचेगी और 3:50 बजे, रांची पर शाम 5:45 बजे पहुंचेगी और 6:05 बजे खुलेगी,टोरी, लातेहार और बरवाडीह में भी ठहराव रांची के बाद ट्रेन टाटीसिलवे स्टेशन से होते हुए टोरी पहुंचेगी, जहां यह रात 9:00 बजे पहुंचेगी और 9:05 बजे रवाना होगी. इसके बाद लातेहार स्टेशन पर 9:30 बजे आगमन और 9:35 बजे प्रस्थान का समय तय किया गया है.
वहीं बरवाडीह जंक्शन पर ट्रेन रात 10:10 बजे पहुंचेगी और 10:15 बजे आगे बढ़ेगी. इसके बाद डाल्टनगंज स्टेशन पर ट्रेन रात 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद गढ़वा रोड जंक्शन पर ट्रेन 11:40 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन जपला स्टेशन पर रात 1:30 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन बिहार के डेहरी ऑन सोन (2:30 बजे), सासाराम (2:50 बजे) और भभुआ रोड (3:25 बजे) से होकर गुजरेगी. फिर यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के प्रमुख जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन वाराणसी में 5:20 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन सुबह 8:20 बजे अयोध्या कैंट 08:20 पहुंचेगी और 8:25 बजे रवाना होगी. इसके बाद लखनऊ जंक्शन पर 10:50 बजे आगमन और 10:55 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित है. लखनऊ के बाद ट्रेन बरेली जंक्शन (3:20 बजे) और मुरादाबाद (4:50 बजे) होते हुए दिल्ली पहुंचेगी. अंततः यह ट्रेन शाम 8:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस नई रेल सेवा के शुरू होने से पलामू और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.