छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के थाना क्षेत्रों में कसावट लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें जिले के 9 थाना प्रभारी समेत 2 उप निरीक्षक के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इसमें शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के थाना भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुछ थाना प्रभारियों का लंबा कार्यकाल एक ही थाना में रहा है। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत पुसौर थाना प्रभारी रहे रामकिंकर यादव को थाना प्रभारी पूंजीपथरा का प्रभार दिया गया है। इसी तरह प्रशांत राव आहेर को जूटमिल थाना प्रभारी से थाना प्रभारी तमनार, कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को थाना प्रभारी पुसौर, अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जूटमिल का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा थाना प्रभारी से थाना प्रभारी चक्रधर नगर, नसीरुददीन खान सायबर थाना से थाना प्रभारी छाल, त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल थाना प्रभारी से चौकी प्रभारी खरसिया का प्रभार दिया गया है। वहीं अमित तिवारी को चौकी प्रभारी खरसिया से रक्षित केन्द्र भेजा गया है। इसी तरह उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त को कोतरा रोड से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही दीपिका निर्मलकर को कोतरा रोड थाना भेजा गया है।
होली के बाद दूसरी लिस्ट हो सकती है जारी
बताया जा रहा है कि इसके अलावा जिले में और भी थाना प्रभारी हैं, जो लंबे समय से जमे हुए हैं। साथ ही उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल की भी लंबी सूची है। जिनका होली के बाद दूसरी लिस्ट नाम आ सकता है। शहर के थाना क्षेत्रों में कसावट लाने यह जरूरी भी बताया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.