छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मवेशी तस्करों के खिलाफ अब पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद शुरू किया है। जहां 32 मवेशियों को मारते हुए भूखे-प्यासे एक मवेशी तस्कर ओड़िसा ले जा रहा था। जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करवाजोर की ओर से मवेशी तस्कर काफी संख्या में मवेशियों को कु्ररता पूर्वक मारते-पीटते भूखे-प्यासे ओड़िसा ले जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर मवेशी तस्कर ने अपना नाम करवाजोर निवासी रब्बुल खान 39 साल बताया। उससे पूछने पर उसने बताया कि वह मवेशियों को ओड़िसा के बुचड़खाना लेकर जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ढाई लाख के मवेशी मुक्त कराए
पुलिस ने उसके पास से 32 मवेशी कीमत 2 लाख 56 हजार को बरामद कर मुक्त कराया। इसके बाद मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर उन्हें सलखिया गौशाला में रखने की व्यवस्था की है। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
सप्ताह भर में दूसरी कार्रवाई
मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद शुरू होते ही पुलिस ने सप्ताह भर के भीतर दूसरी कार्रवाई की है। जहां इससे पहले लैलूंगा में 3 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 8 मवेशी बरामद कर मुक्त कराए गए थे। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.