मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि बीते दिन से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्णिया सहित अन्य सीमांचल के जिलों में छाया रहेगा. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी को घने कोहरे छाए रहेंगे जबकि 2 जनवरी को पूर्णिया का मौसम….
लोग नए साल के जश्न के लिए दूर-दराज घूमने निकलते हैं. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही और बीमार कर सकती है. मौसम विभाग के अधिकारी की मानें तो कल 1 जनवरी 2025 दिन गुरुवार शीत दिवस जैसा दिन रहेगा. पूरे दिन लोगों को ठंड और कनकनी का एहसास होगा. ऐसे में सतर्कता जरूर बरतें. पूर्णिया के मौसम विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार झा की मानें तो उन्होंने कहा की अन्य दिनों के अपेक्षा सामान्य तापमान से दो से तीन डिग्री की गिरावट और बढ़ोतरी देखी जाएगी.
हालांकि, उन्होंने कहा कि बीते दिन से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्णिया सहित अन्य सीमांचल के जिलों में छाया रहेगा. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी को घने कोहरे छाए रहेंगे जबकि 2 जनवरी को पूर्णिया का मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ठंड से बचते हुए नये साल का सेलिब्रेशन करें. आप सभी दर्शकों का नव वर्ष मंगलमय हो.
कम कपड़े में लग रही है ठंड तो अपनाएं ये टिप्स
आपको हम लोकल हैक या एक ऐसी टिप्स भी बता रहे हैं जिसे आप इमरजेंसी में ठंड से बचने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि आप किसी ऐसी जगह फंस गए हैं या घर से कपड़े कम पहनकर निकले हैं और रास्ते में अचानक ठंड बढ़ी हुई महसूस होती है तो न्यूज पेपर यानी अखबार आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. दरअसल, ठंड में लोगों को सीने के हिस्से को बहुत बचाना चाहिए. सीने में ज्यादा ठंड लग जाने से लोगों की जान भी खतरे में बढ़ सकती है. इसलिए आप अपने कपड़े या स्वेटर जैकेट के अंदर सीने से चिपकाकर मोटा अखबार रख सकते हैं. इससे आपके सीने के आपसपास का तापमान सामान्य बना रहेगा और किसी भी तरह के खतरे की आशंका कम होगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.