Power outage Purnia: बिजली विभाग के एसडीओ रोहित कौशिक ने बताया कि कल गुरुवार 8 जनवरी को पूर्णिया ग्रिड से एयरफोर्स फीडर के निर्माण कार्य हेतु 33 केवी गोवासी,33 केवी मधुबनी फीडर और 33 केवी सर्किट हाउस फीडर सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा
आजकल बिजली लोगों की जरूरत बन गई है बिजली के बिना लोग घंटे तक नहीं गुजार सकते बिजली लोगों के लिए मोबाइल चार्जिंग का काम हो या ठंड में बचने के लिए हीटर या घरेलू उपयोग में आने वाली मोटर,वाशिंग मशीन,मिक्सर मशीन,समेत अन्य कई बिजली के उपकरण जो बिजली से ही संचालित किए जाते हैं.ऐसे में बिजली लोगों की आवश्यकता बन गई है. बिजली के बिना लोगों का बिजली से जुडा काम संभव नहीं हो पता है.ऐसे में अगर आप पूर्णिया के बिजली उपभोक्ता है यह खबर आपके लिए काम की है. कल पूर्णिया के इन सब जगहो पर 3 घंटे बिजली सेवाये बंद रहेगी.
दिन के 10:00 से लेकर 1:00 तक नहीं रहेगी बिजली
वही जानकारी देते हुए पूर्णिया शहरी क्षेत्र के बिजली विभाग के एसडीओ रोहित कौशिक ने बताया कि कल गुरुवार 8 जनवरी को पूर्णिया ग्रिड से एयरफोर्स फीडर के निर्माण कार्य हेतु 33 केवी गोवासी,33 केवी मधुबनी फीडर और 33 केवी सर्किट हाउस फीडर सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा.जिस कारण बिजली उपभोक्ता की परेशानी बढ़ेगी.हालांकि इसके लिए उन्होंने खेद प्रकट किया है.
पूर्णिया के यह सभी एरिया रहेंगे प्रभावित
कल दिन गुरुवार 8 जनवरी को पूर्णिया शहर में 33 कवि गोवा सी 33 कवि मधुबनी और 33 के बीच सर्किट हाउस फीडर का निर्माण कार्य किया जाएगा जिसका रन 3 घंटे बिजली सेवाएं बंद रहेगी वहीं पूर्णिया के इन सब जगहो मजरा,भवानीपुर, सहरा, लोहजर, काझा, गणेशपुर ,बिठनौली पश्चिमी, पंचायत ,मधुबनी ,जनता चौक, कृष्णापुरी,सिपाही टोला ,DAV चौक, कला भवन, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,रंगभूमि मैदान, पूर्णिया कॉलेज विश्वविद्यालय एवं अंतर्गत सभी संबंधित फीडर के बिजली उपभोक्ता की परेशानी बढ़ सकती है.ऐसे में संबंधित फीडर के बिजली उपभोक्ता अपना वैकल्पिक इंतजाम कर ले.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.