Nitish Kumar LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत पूर्णिया में ₹485 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. वे मां पूरण देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. साथ ही इंदिरा गांधी स्टेडियम में जीविका दीदियों के साथ जनसंवाद भी करेंगे.
समृद्धि यात्रा पर सीएम नीतीश कुमार
मंदिर परिसर को इस अवसर पर बेहद खूबसूरती से सजाया गया है और दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गई है. मुख्यमंत्री यहां मंदिर में चल रहे ₹34 करोड़ के पर्यटकीय विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और मंदिर के पास ₹5 करोड़ की लागत से निर्मित नई सड़क का उद्घाटन भी करेंगे.
News18 पर लाइव अपडेट जारी है.
सीएम पूर्णियां से जुड़ी योजनाओं की देंगे सौगात
मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री थाना चौक स्थित पशुपालन कार्यालय जाएंगे. जहां वे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे. विकास कार्यों की कड़ी में मुख्यमंत्री पूर्णिया को बड़ी सौगात देने वाले हैं. जिसमें लगभग ₹321 करोड़ की लागत वाली 8 योजनाओं का शिलान्यास और ₹164 करोड़ की लागत वाली 84 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. इसके पश्चात मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे. जहां वे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे. इसी परिसर में वे ‘जीविका दीदी’ और आम जनमानस के साथ जन संवाद कर सरकारी योजनाओं के फीडबैक लेंगे.
पुरोहितों में भारी उत्साह
मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन को लेकर स्थानीय पुरोहितों में भारी उत्साह है. मंदिर में विशेष पूजा संपन्न कराने के लिए पंडित सुबोध मिश्रा और पंडित परमानंद मिश्र को नियुक्त किया गया है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से मंदिर का कायाकल्प हो रहा है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय विकास को भी नई गति मिलेगी.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.