इस समय पप्पू यादव मधेपुरा स्थित खुर्दा गांव में हैं. वहीं डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. उनके निजी सचिव ने पप्पू यादव की जो तस्वीरें साझा की है उनमें वह डॉक्टरों से इलाज कराते दिख रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही पप्पू यादव पटना की बेउर जेल से बाहर आए हैं.
पप्पू यादव को सेहत से जुड़ी क्या दिक्कत या बीमारी है इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले पप्पू यादव ने सुबह ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने हाल ही में अपने सांसद आवास में होली मिलन कार्यक्रम किया था. ऐसे में अचानक पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थक भी चिंतित हैं.
आपको बता दें कि सांसद पप्पू यादव कुछ दिनों पहले ही बेउर जेल से बाहर आए हैं. दरअसल, एक पुराने केस में गिरफ्तार होने के बाद सांसद पप्पू यादव पटना की बेउर जेल में बंद थे. पप्पू यादव जिस केस के चलते जेल पहुंचे उसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने उनका मकान निजी इस्तेमाल के लिए किराए पर लिया था लेकिन, बाद में उसका इस्तेमाल सांसद कार्यालय के रूप में किया जाने लगा. यह धोखाधड़ी है. इसी मामले में पप्पू को गिरफ्तार किया गया.
हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव बिहार में पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे थे. इसी बीच उनकी गिरफ्तारी हुई. इस पर उन्होंने आरोप लगाया कि वह पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं इस वजह से सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी पर कांग्रेस और आरजेडी ने भी सरकार को घेरा.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.