पूर्णिया: आजकल लोगों को बस या ट्रेन में सफर करना कठिन लगता है, इसलिए वे अपनी सुविधा के अनुसार समय की बचत और जल्दी पहुंचने के लिए एयरलाइंस का उपयोग करते हैं. कुछ महीने पहले पूर्णिया में एयरपोर्ट बनने से न केवल पूर्णिया बल्कि कोसी सीमांचल के लोगों को भी राहत मिली है. अब सीमांचल के लोग पूर्णिया एयरपोर्ट से विभिन्न स्थानों के लिए फ्लाइट पकड़ते हैं. लेकिन बीते दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स के कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. इस पर जायजा लिया लोकल 18 की टीम ने.
कई यात्रियों ने इसे बड़ी मुसीबत
हालांकि, बीते दिनों से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स के कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. कई यात्री
बिहार में फंसे हैं जबकि कुछ दिल्ली में. जब न्यूज 18 लोकल की टीम ने पूर्णिया एयरपोर्ट पर जाकर यात्रियों से फ्लाइट कैंसिल होने के बारे में जानकारी ली, तो कई यात्रियों ने इसे बड़ी मुसीबत बताया. यात्रियों ने कहा कि इंडिगो ने पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली और हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया है, जिससे वे काफी परेशान हैं.
शादी भी छूटेगी, इलाज भी में होगी देरी
पूर्णिया एयरपोर्ट पर सफर करने वाले यात्री डॉ.निखिल कुमार, सोनीपत हरियाणा से आए दलवीर दहिया, शुभम कुमार, आदित्य कुमार, मोहम्मद जुबेर, डॉ. केके झा और अन्य यात्रियों ने बताया कि वे अपने कंफर्म टिकट के साथ समय पर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन काउंटर पर पहुंचते ही उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की खबर मिली. इससे यात्री असमंजस में पड़ गए. कई यात्रियों ने कहा कि वे शादी में जा रहे थे, अब उनकी शादी छूट जाएगी. कुछ लोग इलाज के लिए जा रहे थे, अब उन्हें अस्पताल की समस्या होगी. कई यात्री अपने कामकाज के कारण फ्लाइट से जाने वाले थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिल हो गई.
फ्लाइट में भी रेलेवे जैसी बुकिंग सुविधा होनी चाहिए
यात्रियों ने सरकार से मांग की है कि फ्लाइट में भी रेलवे जैसी बुकिंग सुविधा होनी चाहिए. यात्रियों ने कहा कि एयरलाइंस के लिए भी गाइडलाइन्स होना बहुत जरूरी है. अगर कोई यात्री समय पर नहीं पहुंचता है तो उसे एंट्री नहीं दी जाती, जबकि आज अचानक यात्रियों के टिकट रद्द कर दिए गए और फ्लाइट कैंसिल कर दी गई. इससे यात्रियों के पास कोई विकल्प नहीं बचा. कई यात्री पूर्णिया में फंसे हैं, जबकि कुछ
दिल्ली और हैदराबाद जाने के लिए इंतजार कर रहे हैं.
हैदराबाद और दिल्ली जाने वाली इंडिगो प्लाइट्स कैंसिल
पूर्णिया एयरपोर्ट से हैदराबाद और दिल्ली जाने वाली दोनों इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. यात्री काफी परेशान हैं. यात्रियों ने सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांग की है कि एयरलाइन सर्विसेज के लिए विशेष गाइडलाइन होनी चाहिए. ताकि फेस्टिवल सीजन में किराया न बढ़े और रेलवे की तरह पारदर्शी बुकिंग हो. यात्रियों ने कहा कि अगर एयरलाइंस फ्लाइट कैंसिल करती है तो वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए. ऐसा न होने से यात्री पूरी तरह परेशान हैं और इंडिगो एयरलाइंस सर्विसेज से नाराजगी है.