बिहार का यह देसी फूड तेल मसाले से नहीं बल्कि पूरी तरह शुद्धता के साथ पानी के भाप पर तैयार कर लोगों को खिलाया जाता है. इसे खाने के लिए लोग सुबह से शाम तक पूर्णिया के इस दुकान पर आते हैं.
ग्राहकों ने बताया देसी भक्का खाने का फायदा
दुकान पर भक्का खाने आये ग्राहक मोहम्मद सलीम, रहमान, जहांगीर सहित अन्य बताते हैं कि सर्दी के सीजन में लोगों को बिहार का यह देसी फूड भक्का का स्वाद मिलता है. लोग सर्दी सीजन में भक्का खाने इस दुकान पर जरूर आते हैं. यह भक्का तेल मसाले से नहीं बल्कि चावल के आंटे और गुड़ व पानी के भाप से तैयार किया जाता है. जिसे गरमा गरम खाने के बाद लोगों का पेट भरने के साथ-साथ लोगों को ताजगी और ताकत भी मिलती है.
सर्दी के सीजन में भक्का की दुकान
पूर्णिया के हरदा बाजार के पुल किनारे समीप भक्का बेच रही पूर्णिया के स्थानीय महिला दुकानदार सोनी देवी बताती हैं कि वह अपने परिवार का गुजर बसर करने के लिए भक्का बेचती है. उन्होंने कहा कि वह अपने तीन बच्चों का पेट पालने के खातिर वह सड़क किनारे पुल के समीप सर्दी के सीजन में भक्का की दुकान लगाती है और लोगों को बिहार का देसी फूड भक्का खिलाती है. सोनी देवी ने कहा कि वह 10 रुपए प्रति पीस की कीमत पर भक्का बेचती हैं.
बिहार का देसी फूड भक्का बनाने का तरीका
भक्का को बनाने के लिए वह अपने घर में चावल को धोकर सुखाती हैं. फिर इस जांता पर पीस कर आट को खुद तैयार करती हैं. फिर चूल्हे पर हांडी और भाप ढक्कन पर गर्म पानी के भाप के सहारे चावल के आटा में गुड़ मिलाकर भक्का को तैयार करती हैं. लोगों को यह भक्का गरमा गरम खाने में खूब मजा आता है. ऐसे में अगर आप भी पूर्णिया में या पूर्णिया के आसपास हरदा में रहते हैं तो इस दुकान पर भक्का का लाजवाब स्वाद ले सकते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.