पूर्णिया में 14 मार्च 2026 को पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के तत्वाधान में यह लोक अदालत लगेगी। इस आयोजन से पहले, जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी ने न्यायि
यह जागरूकता रथ जिले के शहरी और सुदूर इलाकों में जाकर आमजनों को लोक अदालत के महत्व और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देगा। लोक अदालत का आयोजन सुबह 10:30 बजे से पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में होगा। इसके साथ ही धमदाहा, बनमनखी और बायसी अनुमंडलीय न्यायालयों में भी लोक अदालतें लगेंगी।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में 4850 लंबित मामलों को चिन्हित किया गया है। प्री-लिटीगेशन मामलों के निपटारे हेतु विभिन्न राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों को भी नोटिस भेजे गए हैं।
पक्षकारों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां पारा विधिक स्वयंसेवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, सुनील कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा बिना किसी समय और खर्च के करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में एनआई एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना बीमा दावा, श्रम विवाद, बिजली संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण, वेतन एवं पेंशन विवाद, उपभोक्ता मामले, राजस्व एवं माप-तौल से जुड़े मामले सहित अन्य दीवानी वाद शामिल किए जाएंगे। हालांकि, वैवाहिक विवादों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.