राजधानी में नशीली दवाओं की बिक्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में महाराजबंद तालाब के पास से विवेक प्रधान उर्फ नंदू (26) को 140 नशीली टेबलेट के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 21(ब) और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक तालाब के पास नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके पास पीले रंग के थैले में नाइट्राजेपाम टेबलेट (नाइट्रोसन-10) की 14 स्ट्रिप मिलीं। कुल 140 टेबलेट की कीमत करीब 14 हजार रुपए बताई जा रही है। दस्तावेज नहीं दिखा सका पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर बरामद दवा के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी विवेक प्रधान उर्फ नंदू, पिता नरेश प्रधान, उम्र 26 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी खमरहडीह, रायपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.