नैंसी ग्रेवाल, जिसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैंसी ग्रेवाल के मर्डर को लेकर बहन अलीशा ने कई खुलासे किए हैं। बहन ने बताया कि नैंसी को जान का खतरा था। उसने बकायादा कनाडा पुलिस को कुछ लोगों के नाम दे रखे थे। नैंसी ने पुलिस को कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाए तो इन लोग
बहन ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले नैंसी के एक करीबी दोस्त ने उसे अलर्ट किया था। नैंसी को बताया कि तुम्हारी कत्ल की प्लानिंग हो रही है। तुम कुछ दिनों के लिए कहीं चली जाओ। इस पर नैंसी ने कहा था कि मौत मंजूर है, लेकिन चुप नहीं बैठूंगी।
नैंसी ने दोस्त को कहा था कि वे अपने क्लाइंट को नहीं छोड़ सकती। नैंसी ने पैरालाइज क्लाइंट को बचाने के लिए दरवाजा बंद कर दिया था, ताकि हमलावर क्लाइंट को नुकसान न पहुंचा पाएं। जिस घर में नैंसी पैरालाइज मरीज की देखभाल कर रही थी, उसी घर के बाहर उस पर हमला किया गया।
बहन ने बताया कि नैंसी ने दोनों हमलावरों का मुकाबला किया, भागने की कोशिश भी की। लेकिन उन्होंने उसे घर के पीछे सुनसान जगह घेर लिया।
हमलावरों ने उसके पेट में 20 बार चाकू से वार कर दिए। वो चिल्ला न पाए, इसलिए उसकी जीभ भी काट दी। बता दें कि मंगलवार रात (3 मार्च) करीब साढ़े 9 बजे नैंसी ग्रेवाल हत्या कर दी गई थी।
नैंसी ग्रेवाल की बहन अलीशा की फाइल फोटो।
नैंसी की बहन की अहम बातें…
- दरवाजा ऑटो लॉक न होता तो बच जाती: बहन ने बताया कि जब हमलावरों ने नैंसी पर चाकू से पहले 2 वार किए, तो वह जान बचाने के लिए वापस घर के अंदर भागने लगी। लेकिन घर का दरवाजा ऑटो लॉक हो चुका था। अगर दरवाजा बंद न होता तो शायद वो बच जाती। घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग मरीज पैरालाइज होने के कारण दरवाजा नहीं खोल सकी, हालांकि उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया था। दरवाजा न खुलने पर नैंसी घर के पीछे जंगल की तरफ अपनी जान बचाने के लिए भागी। हमलावरों ने उसे वहां पकड़ लिया और उस पर तब तक वार किए जब तक वे पूरी तरह लहूलुहान नहीं हो गईं।
- पुलिस पहुंची, अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा: अलीशा ने बताया कि जब तक लासाल पुलिस मौके पर पहुंची, नैंसी का काफी खून बह चुका था। हालांकि उस वक्त उसकी सांसें चल रही थी। लेकिन एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार गहरे जख्म और ज्यादा खून बहना मौत का कारण बना।
- प्री प्लांड मर्डर किया गया, पुलिस कुछ नहीं कर पाई: अलीशा ने कहा कि नैंसी का मर्डर प्री प्लांड था। पहले से पता था कि खतरा था। नैंसी ने मर्डर के बारे में पहले से पुलिस को बता दिया था। पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया भी। लेकिन फिर भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई।
- बहुत बार खालिस्तान के मुद्दे पर बोलने से रोका: अलीशा ने कहा कि सोशल मीडिया पर सच बोलना ही बहन की मौत का कारण बना। वह खालिस्तान और अन्य मुद्दों पर बहुत खुला बोलती थी। परिवार उसे रोकता था। लेकिन वे कहती थी कि अगर मौत आनी है तो आएगी वह चुप नहीं रहेगी।
- नॉमिनी के बारे में बार-बार पूछा जा रहा था: अलीशा ने खुलासा किया कि मर्डर के पीछे जरूरी नहीं है कि खालिस्तानी ही हों। कोई और भी हो सकता है। कुछ लोग नैंसी से बार-बार पूछ रहे थे कि उसका नॉमिनी कौन है और उसने अपना सोना और संपत्ति कहां रखी है। वे लोग नैंसी के मरने के बाद उसकी चीजों पर कब्जा करना चाहते थे।

नैंसी की 3 मार्च को चाकू से हत्या कर दी गई थी।- फाइल फोटो
संस्कार के लिए मां आज कनाडा पहुंचेंगी नैंसी की मां ने बताया कि उसकी आज कनाडा के लिए फ्लाइट है। वह कनाडा पहुंचकर संस्कार करेगी। कनाडा पुलिस की बहुत सी फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद ही बॉडी मिलेगी। नैंसी का संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा। मां ने बताया कि कनाडा सरकार से यही मांग है कि बेटी के कातिलों को जल्द से जल्द जेल में डाला जाए।

नैंसी के इंस्टग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
लासाल पुलिस बोली- जांच चल रही लासाल पुलिस के हेड माइकल पियर्स ने कहा कि अब तक की जांच में ये बात निकलकर सामने आई है कि मर्डर अचानक या बिना सोचे-समझे नहीं हुआ। नैंसी का मर्डर प्री प्लांड है। इसके पीछे जो कोई भी है, पुलिस उनको वेरिफाई कर रही है। हर तरह की सूचना पर उस एंगल से जांच चल रही है।
माइकल ने कहा कि अभी ऐसी कोई भी जानकारी साझा नहीं करना चाहते, जिससे जांच प्रभावित हो। पुलिस को कई सुराग, टिप्स मिले हैं। लासाल में इस समय लोग डरे हुए हैं। बार-बार लोगों के कॉल आ रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि क्या दरवाजे बंद रखने चाहिए। हेड ने कहा कि वह हत्या को हलके से नहीं ले रहे। जल्दी आरोपी आइडेंटिफाई हो जाएंगे।

बाबा सतनाम सिंह की 2 अहम बातें…
- मेरे समर्थन में वीडियो बनाए: बाबा सतनाम सिंह कहा कि नैंसी ग्रेवाल लोगों को बचाने का काम करती थी। मुझे उसकी मौत के बाद पता चला। मेरे समर्थन में भी उसने कई वीडियो बनाए थे। इसलिए मैंने भी सोचा उसके लिए कुछ कहना चाहिए। मुझे भी खालिस्तानी मरवाना चाहते हैं।
- नैंसी गलत कंटेंट नहीं बनाती थी: सतनाम सिंह ने कहा कि कमल कौर को तो इसलिए मार दिया था कि वो अश्लील कंटेंट बनाती थी, नैंसी तो गलत वीडियो भी नहीं बनाती थी। वो खलिस्तानियों के खिलाफ आवाज उठाती थी, जो सही थी। सिखों को कभी भी खालिस्तान नहीं चाहिए। गुरुबाणी कभी राज नहीं मांगती। सिखों को तो अखंड भारत चाहिए।
——–
ये खबरें भी पढ़ें…
नैन्सी ग्रेवाल के टारगेट पर रहते थे निहंग-खालिस्तानी:जट्ट की जगह ब्राह्मण-बंगाली कहा जाता, पति से तलाक हुआ, कनाडा में कत्ल यूट्यूबर की कहानी

कनाडा में कत्ल की गई पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल हमेशा निहंगों और खालिस्तानियों को टारगेट करती थी। खालिस्तानियों को वह गुंडा कहती थी तो निहंगों को क्रिमिनल, हालांकि वह ये भी साफ करती थी कि अच्छे निहंगों का वह दिल से सम्मान करती है। खालिस्तानी होना भी गलत नहीं लेकिन ठीक वही हैं जो लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांग रखते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी

कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया (पढ़ें पूरी खबर)
यूट्यूबर नैंसी के बयान, जिनसे खालिस्तानियों के टारगेट पर रही:हरदीप निज्जर की प्रॉपर्टी पर सवाल उठाए, पन्नू को किराए का टट्टू कहा

पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैंसी ग्रेवाल 2018 में कनाडा जाने के साथ ही विवादों में रही। हर किसी पर विवादित टिप्पणियां नैंसी की मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्थानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैंसी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.