पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव देवीनगर (अभरावां) के सरपंच गुरचरण सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंधी विजिलेंस को रिकॉर्ड सौंपी है।इस मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन मोहाली रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
50 हजार सौदा हुआ तय शिकायकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि गांव देवीनगर (अभरावन) के सरपंच गुरचरण सिंह ने शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर, जो पुलिस ने जब्त किया हुआ था, उसे थाना बनूड से छुड़वाने के बदले 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के बार-बार कहने पर सौदा 50,000 रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने रिश्वत से जुड़ी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। पहली बार किसी सरपंच पर एक्शन पंजाब में कुछ साल पहले ही नए सरपंच चुने गए है। वहीं, यह पहला मौका जब मोहाली एरिया में किसी सरपंच को इस तरह पकड़ा गया। वहीं, अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन होना चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.