विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने रेंट कलेक्टर किया अरेस्ट।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है। एजेंसी ने पंजाब वक्फ बोर्ड जीरा जिला फिरोजपुर में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इकबाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। वह तीन लाख रुपए की दूसरी किश्त ले रहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टा
शिकायतकर्ता जिला फिरोजपुर के गुरुद्वारा सिंह सभा जीरा का रहने वाला है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी रेंट कलेक्टर उससे वक्फ बोर्ड जीरा द्वारा दी गई जमीन का कब्जा दिलाने के बदले 5,40,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी पहले ही 70,000 रुपए की पहली किश्त के रूप में टोकन मनी ले चुका था।
चैक व अन्य सारी चीजें बरामद
शिकायतकर्ता ने वक्फ बोर्ड जीरा के नाम से 2.98 लाख रुपए की सरकारी फीस और किराया चेक के माध्यम से जमा करा दिया था। यह सभी चेक विजिलेंस टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी मोहम्मद इकबाल के ऑफिस से बरामद किए। उसे ट्रैप लगाकर दबोचा गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.