पंजाब पुलिस में दस मार्च से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। फाइल फोटो।
पंजाब पुलिस में इस साल 3298 पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होंगी। 30 मार्च की रात 11 बजकर 55 मिनट तक आवेदन किए जा सकेंगे।
इसके बाद विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां आने वाली शिकायतों और सुझावों को सुना जाएगा।
2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे
पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 3298 पदों में से 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे, जबकि 766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के रहेंगे। भर्ती से संबंधित लिंक जल्द ही अपडेट किया जाएगा। इसमें सभी नियम व शर्तें पुलिस विभाग द्वारा फाइनल कर दी जाएंगी।
साथ ही किस पद के लिए क्या योग्यता और शारीरिक मापदंड होंगे, इसकी पूरी जानकारी भी दी जाएगी। पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है।
पंजाब पुलिस की तरफ से भर्ती को लेकर जारी की गई जानकारी।
भर्ती के लिए क्यूआर कोड भी जारी पंजाब पुलिस भर्ती के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे भर्ती के आधिकारिक लिंक पर पहुंच सकेंगे और वहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को वेबसाइट खोजने में आसानी होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी की जा सकेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.