फायर टेंडर खींचते हुए शरणदीप सिंह। -(फाइल फोटो)
पंजाब के लुधियाना के शरणदीप सिंह फायर टेंडर खींचन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के लोकल बस स्टैंड के पास शरणजीत 55 टन वजनी फायर टेंडर खींचने की ट्राई करेंगे। ऐसा करने पर उनके नाम एक नया वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज हो जाएगा।
इससे पहले शरणजीत जूनियर लेवल पर 18 साल की उम्र में 47 टन का फायर टेंडर खींचकर वर्ल्ड रिकार्ड बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड 50 टन वजन खींचने का है। 2022 में 110 बच्चों से भरी 52 सीटर बस भी खींच चुके हैं।
टेंडर खींचने के बाद शरणजीत सिंह का हौसला बढ़ाते लोग।
अब पढ़िए चरणजीत सिंह के रिकॉर्ड के बारे में…
- 47 टन का फायर टेंडर खींचा: शरणदीप सिंह (25) ने बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में खालसा कॉलेज में हुए एक इवेंट में 47 टन का फायर टेंडर खींचकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। जूनियर वर्ग में यह आज भी मीट रिकार्ड है। इसके बाद 2022 में लुधियाना के सुंदर नगर में 52 टन का फायर टेंडर खींचा था, लेकिन टेक्निकल मिस्टेक के कारण यह रिकार्ड में दर्ज हो सका।
- 55 टन के टेंडर खींचने की ट्राई करेंगे: शरणदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को बस स्टैंड के पास 55 टन का टेंडर खींचना का इवेंट होगा। इसके लिए वो काफी दिनों से प्रेक्टिस कर रहे हैं। अब इसे खींचकर सीनियर वर्ग में भी रिकार्ड बनाने का प्रयास करेंगे।
- 52 सीटर बस में भी खींची: शरणदीप सिंह ने बताया कि 2022 में उन्होंने ईशर सिंह नगर में 52 सीटर बस खींची थी। इसमें 110 बच्चे बैठे थे। इसके बाद 2022 में ही शिफाली इंटरनेशनल स्कूल में बसों को एक दूसरे के साथ बांधकर खींचा।

पावर लिफ्टिंग में जीते नेशनल मेडल के साथ शरणदीप सिंह।
पावर लिफ्टिंग में जीत चुके 3 गोल्ड एथलीट शरणदीप सिंह पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी हैं। वो पावर लिफ्टिंग में 3 बार नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके साथ ही आर्म रेसलिंग में भी नेशनल लेवल पर कई मेडल जीत चुके हैं।
शरणदीप अपने पिता के साथ लुधियाना के राहों रोड पर करियाना की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें आर्म रेसलिंग का शौक था, उसे बाद में उन्होंने पैशन के रूप में बदल दिया। फिर उन्होंने पावर लिफ्टिंग को खेल के तौर पर चुना। 14 साल की उम्र से ही कंधों के बल रस्सी से वाहनों को खींच रहे हैं।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.