हरियाणा के पंचकूला निवासी एक युवक की किस्मत पंजाब की लॉटरी ने रातों-रात बदल दी। सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करने वाले युवक को 200 रुपए की टिकट ने करोड़पति बना दिया। लॉटरी विजेता ने अपनी टिकट जमा करवाते हुए इनाम की राशि के लिए क्लेम कर दिया है। पंचकूला के रायपुररानी के गांव मौली निवासी कपिल देव पेशे से सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है। कपिल देव ने मात्र 200 की मंथली पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट खरीदा था। अब लक्ष्मी की उनपर ऐसी मेहरबानी हुई है कि कपिल देव ने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया है। तीन बच्चों का पिता है कपिल देव लॉटरी में डेढ़ करोड़ रुपये जीतने के बाद उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। कपिल देव तीन बच्चों के पिता है। कपिल देव के पिता पंजाब एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से रिटायर हो चुके हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के बावजूद कपिल देव लगातार मेहनत करते रहे। कपिल देव ने मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से यह लॉटरी टिकट खरीदा थी।
जीरकपुर से खरीदा टिकट
जीरकपुर की लोकेश लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार उर्फ लकी ने बताया कि उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले कपिल देव 30वें व्यक्ति हैं। इससे पहले उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं। लॉटरी जीतने की खबर सामने आते ही कपिल देव के परिवार और गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। करीब एक करोड़ रुपए मिलेगा पंजाब सरकार की लॉटरी स्कीम में कपिल ने भले ही डेढ कराेड़ रुपए का इनाम जीता है लेकिन उसके पास करीब एक करोड़ रुपए आएगा। क्योंकि पंजाब सरकार की लॉटरी (या किसी भी भारतीय लॉटरी) जीतने पर कुल इनामी राशि पर 30% फ्लैट टीडीएस (TDS) और 4% हेल्थ एंड एजुकेशन सेस (कुल लगभग 31.2%) टैक्स काटा जाता है। ₹10,000 से अधिक की जीत पर यह टैक्स सीधे कटौती के बाद ही भुगतान किया जाता है। बड़ी रकम पर सरचार्ज भी लागू हो सकता है। नियम: आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 115BB और 194B के तहत यह टैक्स लगता है लॉटरी की जीत पर कोई बुनियादी आयकर छूट (basic exemption limit) नहीं मिलती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.