पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज 12 बजे सीएम रिहायश पर होगी। (फाइल फोटो)
पंजाब सरकार की आज (सोमवार) को कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। यह मीटिंग दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकारी निवास पर होगी। मीटिंग मनरेगा को लेकर 30 दिसंबर को होने वाले स्पेशल सेशन से ठीक पहले बुलाई गई है। यह इस साल की आखिरी कैबिनेट मीटिंग है।
महीने में दूसरी मीटिंग
20 दिसंबर को पंजाब सरकार कैबिनेट मीटिंग हुई थी।इस मीटिंग में मुख्य फैसला लिया गया था कि केंद्र सरकार के VB-G RAM G Bill 2025 (जो MGNREGA को प्रभावित करने वाला प्रस्तावित बिल है) के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र 30 दिसंबर 2025 को बुलाया जाए, ताकि इसके विरोध में प्रस्ताव पारित किया जा सके।
यह मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई थी। इसके अलावा कैबिनेट की मीटिंग में 4 अहम फैसले और भी लिए गए । इनमें रिकार्ड ऑफ राइट्स एक्ट, लोकल बॉडी विभाग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस शामिल है। अब लोगों को इन तीनों मामलों से जुड़ी शिकायतों का जल्द निस्तारण और लाभ मिल सकेगा।
इसके अलावा बठिंडा में थर्मल प्लांट की 30 एकड़ जमीन बस स्टैंड बनाने के लिए दी गई थी। वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि अब यह बस स्टैंड 10 एकड़ में बनेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.