भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धपुर) की किसान जागृति यात्रा रविवार शाम को नारनौंद स्थित जाट धर्मशाला पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत डलेवाल कर रहे हैं। नारनौंद पहुंचने पर किसानों ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में विश्व जाट महासभा के सदस्यों उपेंद्र डाटा और जोगेंद्र सहित अन्य प्रतिनिधियों ने प्रमुख किसान नेताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पत्रकारों से बात करते हुए जगजीत सिंह डलेवाल ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कर्ज के कारण अब तक 7 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दरों पर खरीदी जाती हैं। डल्लेवाल बोले- कर्ज के कारण किसानों ने आत्महत्या की डलेवाल ने दावा किया कि वर्ष 2000 से 2025 तक 25 सालों में किसानों को MSP से 111 लाख करोड़ रुपए कम मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 25 लाख करोड़ रुपए के कर्ज के कारण किसानों ने आत्महत्या की है। MSP और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए उन्होंने कहा कि इससे बचने का एक ही तरीका है कि प्रदेश के किसानों की फसलों को MSP पर खरीदा जाए और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। जब तक देश का किसान कर्ज मुक्ति नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ जो डील की है वह रद्द होनी चाहिए। कोहाड़ बोले- यात्रा किसानों की जागरूक कर रही अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि पिछले किसान आंदोलन में भी इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोहाड़ ने जानकारी दी कि यह किसान जागृति यात्रा 5 फरवरी को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए किसानों को जागरूक कर रही है। यात्रा को बताया गैर राजनैतिक इस यात्रा का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। इसका मुख्य लक्ष्य किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनवाना, भारत-अमेरिका के बीच हुई किसान व्यापार संधि को रद्द करवाना और किसानों के अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के लिए जनसमर्थन जुटाना है। 19 मार्च को रामलीला मैदान में होगी किसान रैली नेताओं ने किसानों से 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संदेश देना जरूरी है कि भारत के किसानों का भविष्य किसी अन्य देश में बैठकर तय नहीं किया जा सकता।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.