लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा के मालिक और कांग्रेस के पूर्व विधायक जसबीर सिंह उर्फ जस्सी खंगूड़ा को सोमवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा। लुधियाना के सेशन कोर्ट ने खंगूड़ा को साल 2008 के एक मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की कैद की सजा सुनाई है। यह मामला डेहलों थाने में दर्ज सरकारी कर्मचारियों के साथ बदतमीजी और ड्यूटी में बाधा डालने से जुड़ा है। इसमें खंगूड़ा पर आरोप था कि उन्होंने ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की थी। लीगल एडवाइजर बोले- हायर कोर्ट में अपील करेंगे जस्सी खंगूडा के लीगल एडवाइजर केके शर्मा ने पूर्व विधायक को दोषी ठहराने और उन्हें दो साल की सजा मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह मामला तब का है जब खंगूड़ा विधायक थे। उस समय ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान मामला हुआ था। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जस्सी खंगूड़ा को दो साल की सजा सुनाई है। केके शर्मा का दावा है कि सजा मिलने के बाद उनकी तरफ से बेल लगाई गई और उन्हें तुरंत बेल मिल गई है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। अब वह जल्द ही सजा के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील करेंगे।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.