अमृतसर के झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक सास की उसकी बहू ने ही हत्या कर दिया। बहू ने अपने बॉयफ्रेंड को घर में एसी रिपेयर करने बुलाया और सास के कमरे में जाकर तकिए से उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बड़ी बात यह है कि बहू ने ही फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी और सास की हत्या के साथ घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, पुलिस ने छानबीन के दौरान शक के आधार पर बहू से पूछताछ की और वह पुलिस के सवालों में फंस गई। इससे बहू और उसका बॉयफ्रेंड पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों ने कबूल किया है कि सास उनके अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी। इसलिए, जब घर में कोई नहीं था, जब सास को रास्ते से हटा दिया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.