पंजाब सीएम भगवंत मान सियोल अधिकारियों से मीटिंग करते हुए।
पंजाब CM भगवंत मान अपने मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत आज साउथ कोरिया पहुंचे हैं। सियोल में उनकी मुलाकात भारत के राजदूत गौ रंगलाल दास से हुई है । सीएम के यहां पर दो दिन का प्रोग्राम है। उनकी इस दौरान उनसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही पंजाब और
10 दिन के विदेश दौरे पर है
सीएम भगवंत मान 10 दिन के विदेश दौरे पर हैं। उनके साथ पंजाब के उद्योगपति संजीव गुप्ता, चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन से जुडे़ हुए सीनियर अधिकारी भी मौजूद है। इस दौरान उनका लक्ष्य पंजाब में निवेश को बढ़ाना देना है। सरकार द्वारा अगले साल में मार्च महीने में प्रोग्रेसिव पंजाब बिजनेस समिट आयोजित करने की तैयारी है। जिसके लिए कंपनियाें को निवेश में बढ़ावा देने लाया ज रहा है। अब तक पंजाब में टाटा स्टील जैसी कई नामी कंपनियां निवेश कर चुकी है।
जापान के दौरे दौरान सीएम की उपस्थिति में एमओयू होते हुए।
जापान में करोड़ों का हुआ निवेश
इससे पहले जापान दौरे के चौथे दिन रोड शो किया गया। वहीं, जापानी कंपनियों ने रोड शो में भाग लिया और प्रदेश में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। सीएम मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय वातावरण तैयार करना है।
इस मौके बताया गया कि इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक के ग्राउंडेड निवेश पहले ही सुरक्षित किए जा चुके हैं। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका संकल्प सरल और स्पष्ट है नीति में स्थिरता, निर्णय लेने में गति और निवेशकों के समय व विश्वास का सम्मान करने वाली शासन प्रणाली प्रदान करके पंजाब को वैश्विक उद्योग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाना।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.