मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दस दिन बाद जापान और उत्तर कोरिया से वापस लौट आए हैं। वह बाद दोपहर अपने सरकारी आवास पर पत्रकारवार्ता करने जा रहे हैं। इस दौरान वह विदेशी कंपिनयों द्वारा भारत में निवेश संबंधी जानकारी सांझा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस में चल रह
10 दिन के विदेश दौरे पर गए थे मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान 10 दिन के विदेश दौरे पर जापान और उत्तर कोरिया गए थे, उनके साथ पंजाब के उद्योगपति संजीव गुप्ता, चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा और इन्वेस्टमेंट प्रमोशन से जुडे़ हुए सीनियर अधिकारी भी दौरे पर गए हैं। इस दौरे का लक्ष्य पंजाब में निवेश को बढ़ाना देना रहा है। सरकार अगले साल में मार्च महीने में प्रोग्रेसिव पंजाब बिजनेस समिट आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसमें पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। कई कंपनियां यहां आ रही हैं। अब तक पंजाब में टाटा स्टील जैसी कई नामी कंपनियां निवेश कर चुकी है।
जापानी कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि उनकी तरफ से जापान दौरे के चौथे दिन जापानी व्यापारियों से मिले थे, इस दौरान जापानी कंपनियों ने भाग लिया और प्रदेश में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई थी। सीएम मान ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए एक स्थिर तथा विश्वसनीय वातावरण तैयार करना है। इस मौके बताया गया कि इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक के ग्राउंडेड निवेश पहले ही सुरक्षित किए जा चुके हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.