पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जनवरी) से लेकर मंगलवार तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। आज मुख्यतः चार जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। किसी तरह का अलर्ट नहीं है। वहीं, दिन के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब बन गया है। सबसे कम तापमान बठिंडा में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर पहुंचा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस चंडीगढ़ मौमस विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। वहीं, पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनना शुरू हो गया है। दूसरी तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं आ रही हैं। ऐसे में पंजाब व हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का में बारिश के चांस कम हैं। होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में 31 जनवरी रात से लेकर 2 फरवरी तक बारिश की स्थिति बनेगी। आज से बारिश की संभावना चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 1 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 जनवरी और 2 फरवरी को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों तक रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। आने वाले तीन ऐसे रहेगा मौमस 1 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 2 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और मोहाली में इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 फरवरी – मौसम संबंधी कोई भविष्यवाणी नहीं है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.