पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने वाला है। 14 मार्च से लगातार तीन दिन गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। हालांकि गत 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अभी तक भी यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया है। फरवरी महीने का यह सबसे अधिक तापमान है। पंजाब-चंडीगढ़ में बादल छाए हुए हैं चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक इस समय पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाए हुए हैं। हवाएं तेज गति से नमी लेकर अरब सागर से आ रही हैं। एक ट्रफ बिहार से उड़ीसा, नागालैंड और असम तक फैला हुआ है तथा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। ऐसे में पूरे भारत में मौसम बदलने वाला है। इस समय धूल का मौसम होने की वजह समुद्र से आने वाली हवाएं हैं। दूसरा, पश्चिमी हवाएं तेज गति से धूल लेकर आ रही थीं, जो कि पंजाब समेत उत्तर भारत में जम गई है। अब हवाओं की रफ्तार कम हो गई है। ऐसे में वह धूल जम गई है। जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ेगा तो मौसम साफ रहेगा। 14 मार्च 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 शहरों का तापमान 30 डिग्री से अधिक 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान राजस्थान से लगते फाजिल्का (अबोहर) में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद पटियाला में 33.0 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं अमृतसर और सलेरन में 31.8 डिग्री, भाखड़ा डैम में 31.7 डिग्री, मोहाली और केवीके पठानकोट में 31.4 डिग्री तथा फिरोजपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोपड़ में 30.8 डिग्री, थेन डैम में 30.9 डिग्री, होशियारपुर में 30.4 डिग्री और बल्लोवाल सौंखड़ी में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 3 दिन बारिश की संभावना अगले 4 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। 14, 15 और 16 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.