चंडीगढ़ और पंजाब में आज कोहरे की संभावना है।
पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में मामूली बढ़त के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। हालांकि अब 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश होने की संभाव
दो दिन चलेगी ठंडी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक पाकिस्तान के साथ लगते इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो मौसम को प्रभावित कर रहा है। ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और सुबह-शाम की ठिठुरन में इज़ाफा हुआ है। 9 और 10 दिसंबर को प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी। राज्य में न्यूनतम तापमान इस सप्ताह चार से छह डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी कम रह सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पहले ही इस बारे में एडवाइजरी जारी की हुई है।
पंजाब में इस तरह का मौसम रहेगा पूरा सप्ताह
पंजाब और चंडीगढ़ का हवा प्रदूषित
पंजाब में धान का सीजन खत्म होने के बाद हवा की गुणवत्ता नहीं सुधर रही है। जानकारों के अनुसार बारिश के बाद इसमें सुधार होगा। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 109 दर्ज किया गया है। इसी तरह बठिंडा का AQI 78, जालंधर का AQI 133, खन्ना का AQI 163, लुधियाना का AQI 111,
मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 253, पटियाला का AQI 130, चंडीगढ़ सेक्टर-22 का AQI 155, सेक्टर-25 का 154 और सेक्टर-53 का AQI 135 दर्ज किया गया है। लोगों को सलाह दी है कि वह मास्क आदि पहने। ताकि सांस से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.