जालंधर में लतीफपुरा में सुबह-सुबह कब्जा हटाने पहुंची पुलिस।
जालंधर में लतीफपुरा में मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस अवैध कब्जा हटाने पहुंच गई। 1 घंटा चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने कब्जा कर टेंट लगाकर बैठे लोगों को उठा दिया और उनके टेंट जब्त कर लिए। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया है।
पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस जगह को खाली करवाने के आदेश मिले हैं। इसके बाद पुलिस लतीफपुरा पहुंची। यहां पर बसे करीब 100 परिवारों के घरों को 2022 में ही प्रशासन ने खाली करवा लिया था। कुछ घरों को तोड़ा था, जिसके बाद लोग टेंट लगाकर इस जमीन पर बैठे थे।
2022 में लोगों ने बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था। इससे सबक लेते हुए पुलिस ने इस बार पहले ही विरोध के स्वर दबा दिए। बाहर से विरोध करने के लिए लोग न आ सकें, इसके लिए पुलिस ने लतीफापुरा की कब्जे वाली जगह के चारों ओर वेरिकेडिंग कर दी। किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.