पंजाब एयरपोर्ट रोड पर धुंध की स्थिति बनी हुई है।
पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय शीत लहर चल रही है। पहाड़ों से चल रही शीत लहर से राज्य का मौसम प्रभावित हो रहा है। लेकिन आज और कल शीत लहर का अलर्ट नहीं है। 9 और 10 तारीख को दोबारा शीतलहर का अलर्ट है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब यह सा
9 और 10 को कोल्ड वेव का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जो कि मौसम को प्रभावित कर रहा है। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान (रात का तापमान) 2-3°C बढ़ेगा, लेकिन उसके बाद तापमान 3-5°C तक फिर से गिर सकता है। 9 और 10 को कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में नौ और 10 में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
11 दिसंबर तक दिन में भी ठंड बढ़ेगी
मौसम विभाग के मुताबिक 11 दिसंबर तक राज्य के उत्तर और पूर्वी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20–22°C रहने की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 22–24°C रह सकता है। इस हफ्ते पूरे राज्य में दिन का तापमान सामान्य से लेकर थोड़ा कम रहने की उम्मीद है।
इसी तरह राज्य के उत्तरी जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, रोपड़ (रूपनगर), मोहाली और कपूरथला, व दक्षिणी पंजाब यानी बठिंडा, मानसा, बरनाला, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, संगरूर और मालेरकोटला में सामान्य से भी कम रहेगा। रात का तापमान चार से छह डिग्री रहने के आसार हैं।

पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा रहा है।
चंडीगढ़ की हवा पंजाब से प्रदूषित
पंजाब के मुताबिक चंडीगढ़ की हवा ज्यादा प्रदूषत है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 85 दर्ज किया गया है, जबकि बठिंडा का AQI 76, जालंधर का AQI 130, खन्ना का AQI 151, लुधियाना का AQI 144, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 271, पटियाला का AQI 128 दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 214, सेक्टर-25 का AQI 184 और सेक्टर-52 का 172 दर्ज किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.