पंजाब की जेलों में शुरू हुई 11 नई आईटीआई ।
पंजाब की जेलों के अंदर 11 नई ITI यूनिट्स स्थापित करने जा रही है। यहां कैदियों को NCVT और NSQF सर्टिफाइड स्किल ट्रेनिंग मिलेगी, ताकि रिहाई के बाद वे अपनी जिंदगी नई शुरुआत से आगे बढ़ा सकें। पूरा काम प्रोजेक्ट ‘Empowering Lives Behind Bars’ के तहत होगा।
इस प्राेजेक्ट में यह कोर्स चलेंगे
प्रोजेक्ट में कैदियों को वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, बेकरी, COPA समेत कई ट्रेड्स में छोटे-बड़े कोर्स कराए जाएंगे। इसी दिन पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का राज्यस्तरीय अभियान ‘Youth Against Drugs’ भी लॉन्च होगा । इसके लिए सरकार की तरफ सारी प्लानिंग कर ली गई।
पंजाब में जेल विभाग के पेट्रोल पंप का शुभारंभ करते हुए। (फाइल फोटो)
पेट्रोल पंप संभालते हैं कैदी
इससे पहले भी पंजाब की जेलों में कइ तरह के कोर्स कैदियों को करवाए जाते है। यहां तक पंजाब की जेलों में कैदी पेट्रोल पंप तक संभालते हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। यह प्रोजेक्ट काफी बढ़िया चल रहा है। इसके अलावा साबुन, ताैलिए बनाने व ईंटे बनाने का प्रोजेक्ट भी सरकार चल रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.