हरियाणा के पंचकूला में टाटा हैरियर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन वहां से वापस सेक्टर-6 अस्पताल भेजा गया। जब सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचा, तो मृत घोषित कर दिया गया। पंचकूला के रत्तेवाली गांव के कृष्ण ने बताया कि उसका भाई गोपाल प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह ड्यूटी से जरूरी काम के कारण जल्दी ही घर के लिए चल पड़ा। जब मट्टावाला के पास पहुंचा, तो एक टाटा हैरियर गाड़ी ड्राइवर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वह सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। 2 बच्चों का पिता था गोपाल जहां से डॉक्टरों ने सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जिसके बाद वहां के डॉक्टरों ने भी उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने वापस सेक्टर-6 अस्पताल भेज दिया। जहां पर वह पहुंचा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक गोपाल 2 बच्चों का पिता था। बेटा 7 साल व बेटी 6 माह की है। जल्द ट्रेस होगा ड्राइवर- जांच अधिकारी पंचकूला के चंडी मंदिर थाना के जांच अधिकारी प्रवीन कुमा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धारा 281,106,324(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी कार ड्राइवर की ट्रेस कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.