जामताड़ा बाजार में बुधवार देर शाम एक ज्वेलरी दुकान में लूट और फायरिंग की घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में गुरुवार को जामताड़ा का पूरा बाजार बंद रहा।
जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर व्यापारियों ने स्वतः अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। कुछ दुकान खुली तो उसे भी बंद कराया गया। इसके बाद पूरे जामताड़ा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद रहीं।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने दुकानदार भाइयों पर हमला किया है, जिनमें से एक मिशन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उन्होंने एसपी से 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर व्यापारियों ने स्वतः अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
गिरफ्तारी नहीं तो कल पूरा जामताड़ा जिला बंद
संजय अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आज जामताड़ा बाजार बंद है, कल पूरा जामताड़ा जिला बंद होगा और परसों पूरे संथाल परगना में बंदी रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जामताड़ा के विधायक सह मंत्री इरफान अंसारी से मामले को गंभीरता से लेने और पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की।

घटनास्थल पर सुबह भी लोगों की भीड़ जुटी रही।
क्या है मामला
जामताड़ा शहर के मुख्य बाजार कायस्थपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार शाम अपराधियों ने ज्वेलरी व्यवसायी अमन को गोली मार दी और 30 लाख रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए थे। दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने घटना की कड़ी निंदा की।
बाइक पेट्रोलिंग टीम घटना के 45 मिनट बाद पहुंची
चेंबर अध्यक्ष ने जामताड़ा की टाइगर फोर्स की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाइक से पेट्रोलिंग करने वाली टाइगर फोर्स घटना के 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। वहीं, संजय अग्रवाल ने बताया कि घायल दुकानदार अमन का ऑपरेशन गुरुवार को दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में किया जाएगा, जहां उनके शरीर से गोली निकाली जाएगी।
वहीं, इस घटना के बाद बुधवार देर रात को घटनास्थल पर पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में किसी भी कीमत पर इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैंने जामताड़ा एसपी को निर्देश दिया है 24 घंटे के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करें। जामताड़ा जिले में मेरे शासनकाल में यह पहली घटना है।
उन्होंने कहा- जामताड़ा जिला सबसे शांत जिला है अशांति भंग करने वाले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री ने अवाम से अपील करते हुए कहा कि आप लोग निर्भय रहे जो भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसे बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान मंत्री ने जिले के सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की अपील किया है।
——————————
ये भी खबर पढ़िए
जामताड़ा में ज्वैलरी शॉप में लूट, दुकानदार को मारी गोली:व्यस्त बाजार में बाइक सवार चार बदमाशों ने की वारदात, घायल का इलाज जारी

जामताड़ा में शहर के मुख्य बाजार स्थित कायस्तपाड़ा चौक पर बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां बाइक से आए चार बदमाशों ने दुकान में रखे लाखों रुपए की ज्वैलरी की लूट की, वहीं विरोध करने पर दुकान मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी।
शहर के सबसे व्यस्त बाजार में भीड़ भाड़ के समय हथियारबंद लुटेरों ने बालाजी ज्वेलर्स पर हमला बोल दिया। लूट और फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कायस्तपाड़ा मोहल्ले की ओर फायरिंग करते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी अमन वर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया। लूट कितने की हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पढ़िए पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.