प्रिया सचदेवा कपूर ने अब अपनी ननद मंदीरा कपूर स्मिथ और एक पॉडकास्टर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 20 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि का मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
प्रिया सचदेवा कपूर इससे पहले भी इन्हीं कथित बयानों को लेकर मंदीरा कपूर स्मिथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। यह कानूनी लड़ाई आरके फैमिली ट्रस्ट और संपत्ति से जुड़े चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच सामने आई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.