सीतापुर से तीर्थयात्रियों को लेकर बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम जा रही एक निजी बस नेशनल हाईवे-30 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार गहिरानपुरवा निवासी मोदी (17 वर्ष) की मौत हो गई। करीब 27 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया है।
हादसा उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीयापुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और पुलिस व एनएचएआई को सूचना दी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया।
प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया और स्थिति सामान्य है। घायल यात्री सुशील यादव (30) पुत्र रामलखन निवासी राजापुर, थाना रामपुर मथुरा (सीतापुर) ने बताया कि वह लोग सीतापुर के रामपुर मथुरा स्थित कालिका देवी मंदिर से मनौना धाम जा रहे थे। वह चालक के पीछे वाली सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद वह नीचे गिर पड़े और घायल हो गए।
हादसे में ये लोग हुए घायल
सुमित्रा (55) पत्नी रूपनारायण निवासी शमशेर नगर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, मुदित पाल (15) पुत्र रमेश कुमार निवासी बहादुरगंज सीतापुर, आशीष मौर्य (21) पुत्र अजय मौर्य निवासी हरदयालपुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, राजाराम (55) पुत्र रामरतन निवासी बगासी थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, राजू (22) पुत्र राजाराम निवासी बगासी थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, शिवेंद्र अवस्थी (38) पुत्र भगवती प्रसाद निवासी गरचैया थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, आशीष (24) पुत्र अजय कुमार निवासी हरदयालपुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर।
इन्हें शाहजहांपुर किया गया रेफर
शंकर (55) निवासी अछलापुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, बनवारी (65) निवासी असहीपुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, लज्जावती (35) पत्नी वीरेंद्र निवासी पांडेपुरवा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, मोतीलाल (60) निवासी अछलापुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, विनीता देवी (35) पत्नी अनिरुद्ध मौर्य निवासी धुरिया गुरैचा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, नागेंद्र (25) पुत्र राधेश्याम निवासी गहिरमपुरवा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, सुशील यादव (30) पुत्र रामलखन यादव निवासी राजापुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, जितेंद्र (22) पुत्र जगतराम निवासी धुरिया गुरैचा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, संजू (40) पत्नी दिलेराम निवासी गरचैया थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, लक्ष्मी (45) पत्नी राजाराम निवासी बगासी थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, धनीराम (60) पुत्र नन्हू निवासी हरदियापुरवा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर, रामकरण राजपूत (15) निवासी हरदियापुरवा, गुड़िया (50) पत्नी हरिश्चंद्र निवासी बहादुरगंज, शोभित(11) पुत्र दिलेराम निवासी गढ़चपा, प्रभाकर राजपूत (11) पुत्र रामकरण निवासी हरदियापुर, रामादेवी पत्नी बबलू निवासी हरदियापुरवा, अनिल कुमार निवासी असाईपुरवा, रितेश सोनी पुत्र सुनील सोनी निवासी गोपालपुर थाना देवां बाराबंकी, नैना (12) पुत्री नरेश निवासी कालिकानपुर थाना रामपुर मथुरा, बबलू (19) पुत्र रमेश निवासी बहादुरगंज रामपुर मथुरा व अजय (20) पुत्र रूपनारायण निवासी गांव रामपुर मथुरा थाना रामपुर मथुरा सीतापुर को शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.