बिहार में शहरी निकायों के वार्ड पार्षदों का नियत भत्ता डेढ़ गुना हो सकता है। सरकार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नगर विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को जल्दी ही लागू कर सकती है। विधायक तार किशोर प्रसाद के ध्यानाकर्षण पर सरकार की ओर से इस आशय का आश्वासन दिया गया। तार किशोर प्रसाद ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज निकाय के पार्षदों का नियत भत्ता डेढ़ गुना किया जा चुका है, जबकि नगर निकायों के पार्षदों का नहीं किया गया है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने चुटकी ली कि आप वित्त मंत्री और नगर विकास मंत्री, दोनों थे। उस वक्त आपने क्यों नहीं बढ़ाया? इसके बाद नगर विकास मंत्री रहे विधायक जीवेश मिश्रा उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके मंत्रित्व काल में वार्ड पार्षदों का नियत भत्ता बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया था। उसे ही लागू कर दिया जाए। मंत्री विजय चौधरी और श्रवण कुमार ने इस दिशा में सरकार के पहल करने का आश्वासन दिया। मनोहर कांग्रेस से जदयू में आ जाएं तो सड़क बनवा देंगे विधानसभा में कांग्रेस विधायक मनोहर सिंह ने ग्रामीण सड़कों के पक्कीकरण का मामला उठाया। इस पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ये हमारी ही पार्टी में थे। कांग्रेस में चले गए। फिर से हमारी पार्टी में लौट जाएंगे तो सड़क बनवा दूंगा। इस पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मंत्री भी तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इस पर चौधरी ने हल्के अंदाज में कहा कि इतना टॉर्चर करते हैं कि अध्यक्ष भी पार्टी छोड़ देता है। श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न| देने की मांग… विधायक विनीता मेहता ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह को मरणोपरांत भारत र| देने की मांग की। कहा कि उनके योगदान को देखते हुए सरकार को यह प्रस्ताव भेजना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने श्री कृष्ण सिंह के गांव खानवा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी आग्रह किया। वहीं, विधायक मैथिली ठाकुर ने ध्यानाकर्षण के जरिए अर्जुन वृक्ष के संरक्षण की मांग की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.