मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले बजट से पूर्व चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री यहां कृषि सहित अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों से बजट को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान विशेषज्ञ बजट के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष अपनेसुझाव भी रखेंगे। बजट तैयार करते समय इन सुझावों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले बजट से पूर्व चर्चा कर्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वह यहां भी विशेषज्ञों से बजट के बारे में सलाम मशवरा करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.