हरदोई। बोर्ड परीक्षा फरवरी में हैं। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में केमिस्ट्री विषय में अच्छे नंबर लाने के लिए विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही अभ्यास करना चाहिए। अभ्यास के साथ ही पूरे समय सकारात्मक रहें। केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) की महत्वपूर्ण रासायनिक परिवर्तनों पर विशेष ध्यान दें। जिससे परीक्षा के समय प्रश्न पत्र में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने में आसानी होती है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों और विद्यार्थियों ने अभ्यास पर ध्यान दिया है। कक्षा 12 में केमिस्ट्री विषय के विद्यार्थियों को अच्छे नंबर लाने के लिए अभ्यास के साथ ही सकारात्मक रहना चाहिए। अपनी समीक्षा स्वयं करें, जिसके लिए याद किए गए जवाबों को लिखने की आदत डालें।
लिखने से जवाब सही याद होता है और अपनी गलती स्वयं से ही पकड़ में आ जाती है। जिससे परीक्षा से पहले ही सुधार की संभावना रहती है और बोर्ड परीक्षा में सवालों के दिए गए सही जवाबों से अच्छे मिलते हैं। केमिस्ट्री विषय के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों को पढ़ना और साथ ही पिछले प्रश्न पत्रों को भी हल करना चाहिए।
एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तक से पढ़ाई किए जाने से माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से निर्धारित किए गए पाठ्यक्रम का पूरा अभ्यास हो जाता है।
केमिस्ट्री विषय में आर्गेनिक केमिस्ट्री की सभी महत्वपूर्ण परिवर्तनों व प्रयोगात्मक और लिखकर याद करना चाहिए। फार्मूले याद करें। न्यूमेरिकल्स जवाब देते समय समय मात्रक अवश्य लिखें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.