Potato Farming Tips : सर्दियों में पाला आलू की फसल का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. ऐसे में किसान एक खास जादुई मिश्रण यानी 3 दवाओं का संयोजन खेतों में में डाल सकते हैं जो पाले और फफूंदी दोनों में कारगर है. एक्सपर्ट के अनुसार यह मिश्रण मिट्टी का तापमान संतुलित रखता है, पत्तों को सुरक्षा देता है और फसल को नुकसान से बचाता है.
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आई. के. कुशवाहा ने बताया कि आलू की खेती में बुवाई और सिंचाई का तरीका सबसे महत्वपूर्ण है. यदि खेत में पहले से आलू की बुवाई हो चुकी है तो क्यारी (डोल) को सुरक्षित रखें और उनके बीच बनी नालियों से सिंचाई करें. ध्यान रहे कि पानी की गहराई डोल से नीचे रहे, ताकि अधिक नमी के कारण गलन न बढ़े. सिंचाई दोपहर के समय ही करें, जिससे मिट्टी का तापमान कुछ ज्यादा बना रहे.
इन दवाओं का करें छिड़काव
पाले से आलू की सुरक्षा के लिए सल्फर युक्त उर्वरकों का उपयोग बहुत जरूरी है. किसान सुपर सल्फर, बेंटोनाइट सल्फर, 80 WDG सल्फर या सल्फर मिश्रित माइक्रोन्यूट्रिएंट मिट्टी में जरूर डालें. इससे मिट्टी का तापमान संतुलित रहता है और पौधों को लगातार हल्की गर्माहट मिलती रहती है.इसके साथ जिंक और पोटाश का छिड़काव भी पौधे को मजबूत बनाता है और पाले के असर को कम करता है. वहीं बीमारियों से बचाव के लिए ट्राइकोडर्मा हर्ज़ियानम एक सुरक्षित विकल्प है. इसे सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर खेत में डालें या छिड़काव के रूप में उपयोग करें. इससे गलन और फफूंदी जनित रोगों पर प्राकृतिक नियंत्रण मिलता है.
न करें ये गलती
कुशवाहा ने बताया कि अगर किसी विशेष परिस्थिति में आलू में गलन बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तब अंतिम विकल्प के रूप में रेडोमिल या मेटको जैसे फफूंदनाशकों का उपयोग किया जा सकता है. इस दवा का 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करें. यह दवा गलन को तुरंत रोक देती है, लेकिन बार-बार छिड़काव करने से आलू फटने या कंद छोटे रह जाने का जोखिम बढ़ जाता है. इसलिए इसका उपयोग अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही करें और सामान्य परिस्थितियों में प्राकृतिक व सुरक्षित उपायों को प्राथमिकता दें.
About the Author
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.