अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत बैंक खाते की जानकारी सुधारने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तय की गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की इस योजना के तहत विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते और आधार सीडिंग से जुड़ी जानकारी सही करना अनिवार्य किया गया है। रायपुर जिले के शासकीय और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जिनका शिक्षा सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान बैंक खाता बंद होने या आधार से लिंक नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति की राशि उनके खाते में नहीं पहुंच पाई है, वे अब अपने खाते की जानकारी सुधार सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते और आधार सीडिंग से जुड़ी गलतियों को 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन ठीक करना होगा। इसके लिए उन्हें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी। तय तारीख के बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा। अगर विद्यार्थी समय सीमा के भीतर अपने बैंक खाते या आधार सीडिंग की गलती नहीं सुधारते हैं और उन्हें छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलती है, तो इसकी जिम्मेदारी खुद विद्यार्थी की होगी। किसी भी समस्या होने पर विद्यार्थी अपने कॉलेज के छात्रवृत्ति प्रभारी या सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, रायपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.